फतेहपुर. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के प्रयासों से सालुका गांव में बनाये गये वृहत कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह से चालू हो गया है. यह कोल्ड स्टोरेज न केवल एक आधुनिक सुविधायुक्त है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के लिए नयी उम्मीदें भी है. अब तक किसानों को अपनी उपज को तुरंत बेचने की मजबूरी रहती थी, जिससे उन्हें अक्सर उचित मूल्य नहीं मिल पाता था, लेकिन इस कोल्ड स्टोरेज के शुरू होने से किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकेंगे और बाजार में सही समय का इंतजार कर बेहतर कीमत प्राप्त कर पाएंगे. इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है. नाला विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. खासकर सब्जी और फल उत्पादक किसानों के लिए यह वरदान साबित होगा, क्योंकि उनकी उपज जल्दी खराब हो जाती थी. स्थानीय किसानों ने खुशी जताई है. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि सालुका में शुरू हुआ वृहत कोल्ड स्टोरेज किसानों के लिए बड़ी राहत है. अब उन्हें फसल जल्दबाजी में कम दाम पर बेचने की मजबूरी नहीं होगी. वे अपनी उपज को सुरक्षित रखकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे. यह किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
सालुका गांव में बना वृहत कोल्ड स्टोरेज हुआ चालू

सालुका गांव में बना वृहत कोल्ड स्टोरेज हुआ चालू
Copied link
फतेहपुर. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के प्रयासों से सालुका गांव में बनाये गये वृहत कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह से चालू हो गया है. यह कोल्ड स्टोरेज न केवल एक आधुनिक