साइबर अपराधियों ने धमकी देकर महिला से की 59 हजार की ठगी
डालमियानगर.साइबर अपराधियों ने धमकी देकर डेहरी नगर थाना क्षेत्र के पाली रोड निवासी एक महिला से 59 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़िता ने इस संबंध में साइबर थाने
साइबर अपराधियों ने धमकी देकर डेहरी नगर थाना क्षेत्र के पाली रोड निवासी एक महिला से 59 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़िता ने इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.पाली रोड निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि उनका पुत्र आपत्तिजनक वीडियो देखता है और इसका सबूत उनके पास है. साथ ही पूरे परिवार पर मामला दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी गयी. धमकी से घबराकर महिला ने मामला दर्ज न करने की गुहार लगायी. इस पर ठगों ने पैसे की मांग करते हुए खाता नंबर व ओटीपी मांगा. घबराहट में महिला ने ओटीपी साझा कर दिया, जिसके बाद उनके खाते से 59,232 रुपये की निकासी कर ली गयी.मामले में साइबर डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और ऐसे मामलों में तुरंत साइबर थाने से संपर्क करें.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।