रुस्तमपुर लौकाही व मंगुरजान में 55 घर जले

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो जगह हुई आग लगने की घटनाओं में 55 परिवार के घर जलकर खाक हो गये. रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो जगह हुई आग लगने की घटनाओं में 55 परिवार के घर जलकर खाक हो गये. रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड संख्या बारह लौकाही किला महादलित टोला में 30 और निपनिया पंचायत के वार्ड संख्या चार मंगुरजान गांव में 25 परिवार के घर जले. रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड संख्या बारह लौकाही किला महादलित टोला में मंगलवार देर रात्रि अलाव जलाने से लगी आग से 30 महादलित परिवार के घर एवं घर मे रखा सारा सामान, तीन बकरियां, एक बाइक एवं दो लाख से ज्यादा नगद जल गया. निपनिया पंचायत के वार्ड संख्या चार मंगुरजान गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से 25 परिवार के घर, घर मे रखा सारा सामान एक गाय एवं पांच बकरियां, मोटर साइकिल खाक हो गये. दोनों पंचायत में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. आग लगने की सूचना मिलते ही बनमनखी एवं धमदाहा से पहुंचे दमकल कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लौकाही किला टोला में पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. अंचलाधिकारी बड़हराकोठी मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही हल्का कर्मचारी को दोनों पंचायत में जांच के लिए भेजा गया है. हल्का कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध करवा दी जायेगी. फोटो. 24 पूर्णिया 28-आग लगने से जला घर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >