आरआरबी एनटीपीसी का फाइनल रिजल्ट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी स्नातक स्तर की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया. अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट rrb.gov.in पर देख सकते हैं.

– 8113 पदों के लिए निकाली गयी थीं रिक्तियां संवाददाता, पटना रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी स्नातक स्तर की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया. अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट rrb.gov.in पर देख सकते हैं. इसके तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कॉमर्शियल अप्रेंटिस समेत विभिन्न पदों पर कुल 8113 रिक्तियां निकाली गयी थीं. सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 11 फरवरी को देशभर के केंद्रों पर किया गया था. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ जोन-वाइज मेरिट लिस्ट और कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किया है. मेधा सूची सीबीटी-2 के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर तैयार की गयी है. चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जायेगा. क्षेत्रीय आरआरबी जल्द इसका शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा. अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र, फोटो आइडी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना होगा. मेडिकल फिट पाये जाने पर ही अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जायेगा. आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या में जोन के अनुसार बदलाव संभव है. फाइनल पैनल के बाद पद खाली रहने पर वेटिंग लिस्ट से अभ्यर्थियों को मौका दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >