रक्तदान शिविर में लोगों ने किया स्वेच्छा से ब्लड डोनेट

प्रतिनिधि, पाकुड़िया सीएचसी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया और रक्तदान किया. रक्तदाताओं को फल एवं एनर्जी ड्रिंक भी बांटे गए. डॉ.

प्रतिनिधि, पाकुड़िया सीएचसी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया और रक्तदान किया. रक्तदाताओं को फल एवं एनर्जी ड्रिंक भी बांटे गए. डॉ. मंजर आलम ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति हर महीने की 24 तारीख को आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हो सकते हैं. जिला स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदाताओं को मौके पर प्रशस्ति पत्र भी दिया. उन्होंने कहा कि जिले में कई मरीज नियमित रक्त जरूरतमंद हैं, इसलिए रक्तदान कर उनकी जान बचाने में मदद की जा सकती है. सभी लोगों से अपील की गयी कि वे अधिक से अधिक रक्तदान शिविरों में भाग लें और रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >