रिल्स के युग में पठन पाठन के महत्व विषय पर सेमिनार

इटखोरी. द विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को रिल्स के युग में पठन पाठन का महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अतिथियों से कई सवाल

इटखोरी. द विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को रिल्स के युग में पठन पाठन का महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अतिथियों से कई सवाल किये. वर्तमान समय में रिल्स के महत्व व उसके कुप्रभाव की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के अतिथि जिप सदस्य सरिता देवी, बीइइओ कैलाशपति पातर, पूर्व प्रमुख ऋषिबाला, मानवाधिकार के अध्यक्ष अरविंद सिंह समेत कई शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया. अधिकतर छात्राओं ने सोशल साइट व रिल्स के संबंध में सवाल किया, जिस पर अतिथियों ने इसके नुकसान व फायदे की जानकारी दी. कार्यक्रम में पूर्व शाखा प्रबंधक अशोक मलदाहियार, मुखिया रंजय भारती, अशोक यादव, प्राचार्य डॉ दुलार हजाम समेत कई लोग थे. स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों को मोमेंटों देकर स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >