Ranchi News : मुहर्रम की नौवीं पर निकला जुलूस

रांची. मुहर्रम की नौवीं तारीख के अवसर पर मंगलवार को डोरंडा में जुलूस निकाला गया. डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में डोरंडा के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकाला गया

रांची.

मुहर्रम की नौवीं तारीख के अवसर पर मंगलवार को डोरंडा में जुलूस निकाला गया. डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में डोरंडा के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकाला गया था. जुलूस में बड़ी तादाद में लोग शामिल थे. इस अवसर पर ताजिया और झांकी भी निकाली गयी. जुलूस अपने-अपने मोहल्लों से निकलकर ताजिया के साथ युनुस चौक डोरंडा पहुंची. जुलूस में तरह-तरह की झांकी थी. इनमें अली की तलवार, रॉकेट लांचर आदि दिखाया गया. इसके बाद पुराना हाइकोर्ट के पास विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने तलवारों और लाठियों के साथ खेल का प्रदर्शन किया. इसके बाद सभी जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर अपने-अपने मोहल्लों में वापस लौट गयी.

रस्म-ए-पगड़ी में सम्मानित हुए पदाधिकारी

इससे पूर्व युनूस चौक डोरंडा में रस्म-ए-पगड़ी का आयोजन हुआ. इसमें रांची जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी और प्रबुद्ध लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले लोगों में डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग शामिल थे. मौके पर डोरंडा की सभी पंचायतों के सदर और सचिव, सभी मोहल्लों के खलीफा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो अशरफ अंसारी, सचिव मुमताज गद्दी, कोषाध्यक्ष मौलाना मनीरुद्दीन, नायब सदर परवेज राईन, संरक्षक मो तनवीर आलम प्रवक्ता नसीमुल हक, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

कल सुबह 10 बजे निकलेगा जुलूस

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि डोरंडा क्षेत्र में बुधवार को मुहर्रम के अवसर पर सुबह 10 बजे से जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए युनुस चौक पर पहुंचेगा. इसके बाद सभी मोहल्ले के जुलूस मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक होते हुए वापस अपने मोहल्ले में लौटेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >