राजेश सुल्तानियां बने मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष

मारवाड़ी युवा मंच झाझा शाखा के सफल संचालन के लिए नयी कार्यकारिणी टीम का विधिवत और सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है

झाझा.

मारवाड़ी युवा मंच झाझा शाखा के सफल संचालन के लिए नयी कार्यकारिणी टीम का विधिवत और सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है. उपस्थित सदस्यों ने राजेश सुल्तानियां को अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद की दोहरी जिम्मेदारी दी है. युवा अजय चौधरी को उपाध्यक्ष, राजन केजरीवाल को सचिव मनोनीत किया गया है.चुनाव प्रभारी संजय बंका ने बताया कि नई टीम की घोषणा होते ही अमृतधारा प्रभारी कृष्ण कुमार,मीडिया प्रभारी निर्णय बोहरा,रक्तदान प्रभारी अमन शर्मा, भंडार प्रभारी अमन छापड़िया बनाये गए हैं.कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीव बंका, प्रतीक बंका, शिवम बोहरा और कुशल अग्रवाल को रखा गया है.इसके साथ ही मंच को सही दिशा और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलता रहे, इसके लिए एक सशक्त संरक्षक मंडल (मंच संरक्षक) का गठन किया गया है,जिसमें संजय जालान, संजय बंका, अजय छापड़िया, रवि अग्रवाल, विमल शर्मा को रखा गया है.मौके पर कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >