रामनवमी पर निकला आखाड़ा जुलूस, युवाओं ने दिखाये करतब

कुंडहित. रामनवमी के अवसर पर कुंडहित में श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. सिंहवाहिनी मंदिर प्रांगण से शुरू इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल

कुंडहित. रामनवमी के अवसर पर कुंडहित में श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. सिंहवाहिनी मंदिर प्रांगण से शुरू इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. माथे पर भगवा टोपी और पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन तथा हाथों में भगवा ध्वज लिए युवाओं की टोली जब सड़कों पर उतरे, तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ जमाले राजा, नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो तथा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहे. शोभायात्रा की शुरुआत सिंहवाहिनी मंदिर परिसर से हुई, जहां सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए. इसके बाद डीजे की धुन पर प्रभु राम के भजन और जयकारों के बीच जुलूस नगर भ्रमण के लिए निकला. रास्ते भर श्रद्धालु झूमते-गाते और नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. जुलूस में शामिल युवाओं ने तलवार, डंडा और भगवा पताका के साथ विभिन्न करतब भी दिखाये, जो आकर्षण का केंद्र रहा. नगर भ्रमण के बाद जुलूस पुनः सिंहवाहिनी मंदिर प्रांगण पहुंचा, जहां समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >