राज्यस्तरीय टीएलएम मेला 3.0 में गोविंदपुर की डॉली रानी का चयन

कैप्शन - अपने शिक्षण सामग्री को प्रस्तुत करतीं डॉली कुमारी. पटना के एससीइआरटी में नवाचारी शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन करेंगी डॉली जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया

कैप्शन – अपने शिक्षण सामग्री को प्रस्तुत करतीं डॉली कुमारी. पटना के एससीइआरटी में नवाचारी शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन करेंगी डॉली जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रखंड का मान प्रतिनिधि, गोविंदपुर राज्यस्तरीय दो दिवसीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन 10 एवं 11 मार्च 2026 को एससीइआरटी महेंद्रु, पटना में किया जा रहा है. इसमें गोविंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरैनी की शिक्षिका डॉली रानी पर्यावरण अध्ययन विषय पर नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिकांत निराला ने बताया कि डॉली रानी का चयन उनके उत्कृष्ट शिक्षण नवाचार के आधार पर हुआ है. इससे पूर्व डायट नवादा में आयोजित जिलास्तरीय निपुण टीएलएम मेले में डॉली रानी व सारिका शर्मा ने पंचायती राज व्यवस्था पर अभिनव प्रस्तुति दी थी. इसमें ग्रामीण विकास, सड़क, पेयजल व ग्राम कचहरी की न्यायिक व्यवस्था को मॉडल व चार्ट के माध्यम से रोचक तरीके से समझाया गया था. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को जिलास्तर पर प्रथम स्थान देकर सम्मानित किया गया था. बीइओ शशिकांत निराला ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षिकाओं को बधाई दी थी. अब डॉली रानी राज्यस्तर पर प्रखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JAVED NAJAF

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >