राजद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम सह वनभोज 11 को

अधिक से अधिक लोगों को राजद से जोड़ें: सत्यानंद चतरा. शहर के बीएसएनएल टावर के समीप रविवार को राजद की जिला स्तरीय बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव ने

अधिक से अधिक लोगों को राजद से जोड़ें: सत्यानंद चतरा. शहर के बीएसएनएल टावर के समीप रविवार को राजद की जिला स्तरीय बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शामिल हुए. इस दौरान कमेटी विस्तार, संगठन की मजबूती व नये वर्ष पर वनभोज कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. 11 जनवरी को होटल सेलिब्रेशन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम सह वनभोज कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगो को पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कर पार्टी में शामिल करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अतीक मंसूरी, प्रधान महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, खेदु यादव, कमलेश यादव, गुड्डू आलम, पप्पू यादव, मोबस्सिर आलम, कमलेश रजक, छठ्ठु सिंह भोगता, विकास यादव, उपेंद्र दांगी, भोला वर्मा समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >