पुलिसकर्मियों ने शिकदारपुर में राहत सामग्री का किया वितरण

फरक्का. शमशेरगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को थाना प्रभारी अभिजीत सरकार के नेतृत्व में शिकदारपुर व आसपास के गांवों में गंगा कटाव से प्रभावित लोगों के बीच खाद्य

फरक्का. शमशेरगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को थाना प्रभारी अभिजीत सरकार के नेतृत्व में शिकदारपुर व आसपास के गांवों में गंगा कटाव से प्रभावित लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. थाना प्रभारी अभिजीत सरकार ने बताया शमशेरगंज थाने की ओर से 1001 पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है. राहत सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है. मौके पर एएसआई वसीम रेजा, एसआइ अविराम मंडल, जिला परिषद सदस्य अनारूल हक, धुलियान नगर पालिका के काउंसलर परवेज आलम, ग्राम पंचायत सदस्य रकीब हुसैन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >