पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दो स्कूटी से 7.88 लाख रुपये की बरामदगी

प्रतिनिधि, बामड़ा आम चुनाव के लिए पुलिस द्वारा वाहन जांच कड़ी कर दी गयी है.कुचिंडा अनुमंडल कुसमी चौक में वाहन जांच के दौरान कुचिंडा पुलिस को दो स्कूटी में से

प्रतिनिधि, बामड़ा आम चुनाव के लिए पुलिस द्वारा वाहन जांच कड़ी कर दी गयी है.कुचिंडा अनुमंडल कुसमी चौक में वाहन जांच के दौरान कुचिंडा पुलिस को दो स्कूटी में से सात लाख 88 हजार रुपया बरामद किया गया.शुक्रवार को हुए इस वाहन जांच अभियान में शहर के संजय अग्रवाल की स्कूटी डिक्की से तीन लाख 50 हजार और पानपाली गांव के राजेश कुमार नायक की स्कूटी डिक्की से चार लाख 38 हजार रुपया बरामद किया गया था. रुपये ले जाने को लेकर कोई संतोष जनक उत्तर न मिलने पर पुलिस ने जब्त रुपये को चुनाव नोडल अधिकारी को सूचित कर कुचिंडा ट्रेजरी में जमा कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >