पति देखता है गंदी वीडियो, अन्य महिलाओं से संबंध

दंपती ने थाने में किया ड्रामा, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोपथानेदार ने पति काे सुधरने के लिए दी हफ्ते भर की मोहलत संवाददाता, मुजफ्फरपुरकाजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में

दंपती ने थाने में किया ड्रामा, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

थानेदार ने पति काे सुधरने के लिए दी हफ्ते भर की मोहलत

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहनेवाले दंपती ने थाना परिसर में ड्रामा किया. पत्नी ने पति पर कई महिलाओं से प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाया. करीब एक घंटे तक दोनों के बीच तीखी- नोकझोंक हुई. थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने दोनों को आमने-सामने बैठा कर काउंसेलिंग करना चाहा, मगर महिला लगातार पति पर गंभीर आरोप लगाते रही. काफी मशक्कत के बाद दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उनके परिजनों को बुलाकर उनके साथ दोनों को घर भेज दिया. पति को सुधरने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है. इसके बाद भी वह हरकतों से बाज नहीं आया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

काम-धंधा नहीं, खर्चे के लिए नहीं देता पैसे

इससे पहले पत्नी ने काजीमोहम्मदपुर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति कोई काम-धंधा नहीं करता. आये दिन उसके साथ मारपीट करता है. महिला का कहना है कि पति मोबाइल से अलग-अलग लड़कियों से बात करता है और अश्लील फोटो व वीडियो देखता रहता है. बच्चे को पति भरण-पोषण के लिए एक भी रुपया नहीं देता है. उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >