पशुपतिनाथ मिश्रा ने गढ़वा के 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

पशुपतिनाथ मिश्रा ने गढ़वा के 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार ​योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी फोटो:- ​ गढ़वा:​भारतीय प्रशासनिक सेवा

पशुपतिनाथ मिश्रा ने गढ़वा के 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार ​योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी फोटो:- ​ गढ़वा:​भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक समारोह के बीच उन्होंने प्रभार लिया. इस मौके पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर नए उपायुक्त का स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं.​पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नये उपायुक्त श्री मिश्रा ने जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को केंद्र में रखकर जिला प्रशासन कार्य करेगा. शासन की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर समन्वित प्रयास किए जाएंगे. ​उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ सहज और निर्बाध रूप से पहुंच सके. ​उन्होंने आगे कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा.प्रशासन को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनकेंद्रित बनाते हुए आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाया जाएगा.उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देने की बात भी कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >