प्रसव के बाद खून की कमी से महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

खून की कमी की जानकारी प्रसव के पूर्व ही दी गयी थी: डॉ सुधांशु जोरी. चतरा सदर थाना क्षेत्र के बाराबागी गांव निवासी 22 वर्षीया आरती कुमारी (पति मनोज

खून की कमी की जानकारी प्रसव के पूर्व ही दी गयी थी: डॉ सुधांशु जोरी. चतरा सदर थाना क्षेत्र के बाराबागी गांव निवासी 22 वर्षीया आरती कुमारी (पति मनोज भुईयां) की मौत रविवार की देर शाम स्वास्थ्य उप केंद्र जोरी में हो गयी. परिजनों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतका के पिता वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी सूर्यदेव भारती ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पुत्री को जोरी स्वास्थ्य उप केंद्र लाया, जहां नर्स मंजूलता व मालती द्वारा प्रसव कराया गया. इसके बाद महिला की स्थिति खराब होने लगी. यह देख दोनों नर्स ने केंद्र में पदस्थापित डॉ सुधांशु रंजन को जानकारी दी. चिकित्सक ने शरीर में खून की बता कर सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया. इस दौरान महिला की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि प्रसव के समय खून की कमी नहीं बतायी. उसकी मौत हो जाने के बाद खून की कमी की बात कही गयी. आरती की शादी तीन वर्ष पूर्व बाराबागी निवासी मनोज भुईयां के साथ हुई थी. फिलहाल वह मायके में थी. इस संबंध में डॉ सुधांशु रंजन ने कहा कि खून की कमी की जानकारी प्रसव के पूर्व ही परिजनों को दी गयी, लेकिन परिजन केंद्र में ही प्रसव कराने के लिए अड़े रहे. लापरवाही का आरोप गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >