प्रस्तावित यूजीसी बिल के समर्थन में बाइक रैली

पत्थलगड्डा. केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूजीसी बिल के समर्थन में शुक्रवार को ओबीसी एससी, एसटी समाज द्वारा बाइक रैली निकाली गयी. बाइक रैली गांधी चौक से निकली, जो सुभाष चौक,

पत्थलगड्डा. केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूजीसी बिल के समर्थन में शुक्रवार को ओबीसी एससी, एसटी समाज द्वारा बाइक रैली निकाली गयी. बाइक रैली गांधी चौक से निकली, जो सुभाष चौक, बरवाडीह, दुंबी, बेलहर, चौथा, नावाडीह, पत्थलगड़ा, सिंघानी, लेम्बोइया, तेतरिया, नोनगांव सहित कई गांवों से होती हुई पुनः सुभाष चौक पहुंची और सभा में तब्दील हो गयी. सभा में दांगी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष सह सीपीआई नेता अर्जुन कुमार ने कहा कि ओबीसी, एससी, एसटी समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा व उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के समर्थन में बाइक रैली निकाली गयी है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, समिति अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, भाजपा नेता सह समिति के सचिव तीर्थनाथ दांगी, मीडिया प्रभारी कैलाश कुमार, संजय राणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र दांगी, दांगी समाज प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा दांगी, विनय दांगी, उपेंद्र दास, दशरथ दास, रुद्रनाथ दांगी, कामेश्वर दांगी, संजय अग्रवाल, प्रकाश राणा, प्रवीण मेहरा, पवन कुमार, मुसाफिर राणा, कृष्णा साव, पंकज दांगी, दिलीप दांगी समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >