Bokaro News : बोकारो थर्मल के प्लांट से दूसरे दिन भी ठप रहा बिजली उत्पादन

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट से दूसरे दिन भी उत्पादन बंद रहा.

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट क्षमता वाले ए पावर प्लांट की यूनिट से रविवार को दूसरे दिन भी ऐश पौंड संकट के कारण उत्पादन बंद रहा. ऐश पौंड से छाई की ट्रांसपोर्टिंग शुरू कराने को लेकर डीवीसी प्रबंधन के तमाम प्रयास रविवार को भी विफल रहे. हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शनिवार की रात को एक रेलवे रैक प्लांट के ऐश यार्ड पहुंचा और रविवार की दोपहर लगभग दो बजे 59 वैगन वाला यह रैक ऐश लेकर पटना स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री रवाना हुआ.

सारण कंपनी और हाइवा मालिकों में ठनी

रविवार को ऐश मैनेजमेंट सिस्टम के जीएम एए कुजूर ऐश पौंड स्थित कांटा घर पहुंचे. निर्देश के बाद भी छाई उठाव का काम कर रही सारण कंपनी ने कार्य शुरू नहीं किया. ना ही कोई हाइवा मालिक छाई उठाव को लेकर ऐश पौंड पहुंचे. बाद में वरीय जीएम (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव और राजेश विश्वास भी ऐश पौंड पहुंचे. लेकिन बात नहीं बनी. हाइवा मालिकों का कहना है कि जब तक संबंधित कंपनी द्वारा दो माह के बकाये का भुगतान नहीं किया जायेगा, ट्रांसपोटिंग शुरू नहीं करेंगे.

मुख्यालय से पहुंची टीम, स्थिति को बताया विकट

कोलकाता मुख्यालय के इडी (ऑपरेशन) पीपी साह के निर्देश पर वरीय जीएम संजय सिन्हा और जीएम सुजीत कारक बोकारो थर्मल पहुंचे और ऐश पौंड का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पाया कि छाई का उठाव बंद होने से पौंड पूरी तरह भर चुका है और स्थिति विकट हो गयी है. इडी (ऑपरेशन) ने कहा कि छाई उठाव के कार्य में कोताही बरतने वाली एजेंसी को डिबार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. ऐश पौंड से छाई उठाव सुचारू रूप से कराने को लेकर प्रयास जारी है. अब सड़क मार्ग से कोयला की ट्रांसपोर्टिंग शुरू कर दी गयी है. कोयला लेकर आने वाले हाइवा वापसी में ऐश पौंड से छाई लेकर जायेंगे, इसकी व्यवस्था की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >