प्रखंड के कई गांवों में मनायी गयी संत रैदास जयंती

हंटरगंज. प्रखंड में रैदास जयंती धूमधाम से मनायी गयी. एकतारा, कोबना, तरवागड़ा, ओरूगेरूआ, खजुरिया, भोजपुर, अमीन के अलावा कई जगहों पर जयंती मनायी गयी. इस मौके पर उनके चित्र पर

हंटरगंज. प्रखंड में रैदास जयंती धूमधाम से मनायी गयी. एकतारा, कोबना, तरवागड़ा, ओरूगेरूआ, खजुरिया, भोजपुर, अमीन के अलावा कई जगहों पर जयंती मनायी गयी. इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. जिप अध्यक्ष ममता कुमारी कई जगहों पर आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुईं. शिक्षक सह समाजसेवी रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि संत रैदास छुआछूत व भेदभाव के खिलाफ थे. समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए आवाज उठायी. पूर्व जिप सदस्य सुनील दास, रेणु दास ने संत रैदास दास की जीवनी के बारे में बताया और उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. मौके पर मुखिया दिलीप दास, सत्येंद्र दास, राहुल दास, जितेंद्र दास, रंजन दास, नरेंद्र दास, उमेश दास के अलावा कमेटी के लोगों ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >