परीक्षा में बेहतर करने वाली छात्राएं सम्मानित

गिद्धौर. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को शिक्षक व अभिभावकों की बैठक हुई. जिसमें डीइओ दिनेश कुमार मिश्र मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में छात्राओं के सर्वांगीण

गिद्धौर. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को शिक्षक व अभिभावकों की बैठक हुई. जिसमें डीइओ दिनेश कुमार मिश्र मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गयी. वार्डन बिंदु पोद्दार ने अभिभावकों से कहा कि छात्राओं को छुट्टी के बाद विद्यालय विलंब से नहीं भेजें. वहीं शत-प्रतिशत उपस्थिति व रेलवे प्रोजेक्ट परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. डीइओ ने छात्राओं को मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. बैठक में अनुपमा कुमारी, किरण कुमारी, पूजा कुमारी, राहुल कुमार, विनय दांगी, विक्रांत कुमार वर्मा समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >