प्रेमिका से विवाह के बाद साथ रखने को राजी नही, थाने पहुंचा मामला

नाथनगर. मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के पुरानीसराय के प्रेमी ने कुछ दिन पहले मंदिर में प्रेमिका से शादी कर ली. अब प्रेमी सह पति कथित पत्नी को साथ रखने से इनकार

नाथनगर. मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के पुरानीसराय के प्रेमी ने कुछ दिन पहले मंदिर में प्रेमिका से शादी कर ली. अब प्रेमी सह पति कथित पत्नी को साथ रखने से इनकार कर रहा है. मामला अब थाना पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक, शादी की जानकारी दोनों के परिवार को मिली तो पहले दोनों पक्ष आनाकानी किये, लेकिन बाद में खुशी-खुशी राजी हो गये. दहेज के रूप में लड़की के पिता द्वारा उस समय पांच लाख रुपये भी देने की बात कही जा रही है. लड़का भी अभी पढ़ाई कर रहा है, लड़की भी टीएनबी कॉलेज की छात्रा है. लडकी ने थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है. इसकी सघन जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >