प्रेम प्रसंग मामले में युवती की हुई थी हत्या, नाबालिग प्रेमी को किया गया निरुद्ध

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को इमामनगर सुरारी में दो दिनों से लापता युवती का शव गुरुवार को गांव के ही तालाब में तैरता हुआ मिला था. जिसे लेकर

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को इमामनगर सुरारी में दो दिनों से लापता युवती का शव गुरुवार को गांव के ही तालाब में तैरता हुआ मिला था. जिसे लेकर युवती के पिता के द्वारा हलसी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर दिये गये आवेदन में नाबालिग प्रेमी युवक समेत दो अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें नाबालिग प्रेमी को किया गया निरुद्ध एवं अन्य दो अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि लड़की के पिता के द्वारा प्रेमी समेत दो अन्य लोगों के विरुद्ध नामजद बनाया गया है. जिसे लेकर नाबालिक प्रेमी किशोर को निरुद्ध किया गया है. दो अन्य लोगों की घटना में संलिप्त होने को लेकर दोनों लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं हत्या होने के मामला को लेकर तकनीकी अनुसंधान जारी है, हालांकि हत्या किसके द्वारा की गयी है. इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. ——————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >