प्रारंभिक स्कूलों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 मार्च से, 3.11 लाख स्टूडेंट्टस होंगे शामिल

तैयारी. वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर परीक्षा से 40 मिनट पहले अपलोड होगा प्रश्न पत्रउत्तरपुस्तिका देकर ब्लैक बोर्ड

तैयारी. वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी

इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर परीक्षा से 40 मिनट पहले अपलोड होगा प्रश्न पत्रउत्तरपुस्तिका देकर ब्लैक बोर्ड पर लिखे जायेंगे प्रश्नफोटो-4- राजकीय मध्य विद्यालय किला सासाराम.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 12 मार्च से आयोजित की जायेगी़ इस परीक्षा में जिले के करीब 3.11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए वर्ग एक से आठ तक के छात्रों का मूल्यांकन निर्धारित कार्यक्रम के तहत कराने का निर्देश दिया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान रोहित रोशन ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगी. 12 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा 3 से 8 के लिए पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में कक्षा 1 व 2 के लिए भाषा की मौखिक परीक्षा होगी.

19 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

14 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा 3 से 8 के लिए हिंदी/उर्दू और दूसरी पाली में अहिंदी भाषी छात्रों के लिए हिंदी, 16 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा 3 से 5 व दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए गणित, 17 मार्च को दोनों पालियों में अंग्रेजी व 18 मार्च को प्रथम पाली में विज्ञान व दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा आयोजित होगी. 19 मार्च को कक्षा 1 व 2 के लिए गणित और अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा ली जायेगी़ उन्होंने बताया कि कक्षा 1 व 2 का मूल्यांकन पूरी तरह मौखिक होगा, जबकि कक्षा 3 से 8 तक लिखित परीक्षा होगी. कक्षा 3 से 8 की उत्तरपुस्तिका बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है, जिसे जिला कार्यालय से प्रखंड और फिर स्कूलों तक भेजा जायेगा.

30 मार्च को शिक्षक-अभिभावक बैठक में परिणाम साझा किया जायेगा

परीक्षा में तकनीक का भी उपयोग होगा. प्रश्न पत्र इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले अपलोड किया जायेगा. स्कूल प्रश्न डाउनलोड कर ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे और छात्रों को केवल उत्तरपुस्तिका दी जायेगी. 19 से 24 मार्च तक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच स्कूल कॉम्प्लेक्स स्तर पर की जायेगी. 30 मार्च को शिक्षक-अभिभावक बैठक में परिणाम साझा किया जायेगा. विभाग ने स्वच्छ व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा कराने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >