Darbhanga News: लुटे मखाना लदे पिकअप को केवटी के मझिगाम से पुलिस ने किया बरामद

Darbhanga News:पुलिस ने रविवार को केवटी थाना क्षेत्र के मझिगाम स्थित एक गाछी से लूटी गयी पिकअप वैन (बीआर 07 जीए-2532) बरामद कर ली.

Darbhanga News: सदर. सोनकी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मखाना लूटकांड में पुलिस ने रविवार को केवटी थाना क्षेत्र के मझिगाम स्थित एक गाछी से लूटी गयी पिकअप वैन (बीआर 07 जीए-2532) बरामद कर ली. हालांकि पिकअप लावारिश अवस्था में मिली. अपराधियों ने मखाना की खेप निकालकर वाहन को सुनसान इलाके में छोड़ दिया था. गौरतलब है कि लूट की वारदात गुरुवार की रात करीब एक बजे हुई थी. तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने शहजादपुर के पास मखाना लदे वैन को घेर लिया था. चालक और मजदूरों को डराकर मोबाइल छीन लिया और पिकअप लेकर फरार हो गए थे. मामले में पीड़ित वाहन मालिक जगदीश निवासी गुड्डू कुमार ने सोनकी थाना में आवेदन दिया था. सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. हालांकि अभीतक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >