बीहट. बीती रात चकिया ओपी पुलिस ने गंगा प्रसाद दियारा में अभियान चलाकर कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया.मौके से कसहा निवासी कैलाश यादव के पुत्र राम प्रवेश यादव उर्फ झिंगो यादव को गिरफ्तार किया गया.हालांकि इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब निर्माण के धंधे से जुड़े कुछ संचालक मौके से भागने में सफल हो गया.पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 30 गैलन में रखे करीब तीन सौ लीटर कच्चा जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया.वहीं देसी शराब तैयार करने वाली भठ्ठियों को तहस नहस कर दिया.इस संबंध में चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत चकिया थाना कांड संख्या-73/26 दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से शराब की भट्ठियों का संचालन दियारा क्षेत्र में की जा रही है.इस सूचना के बाद छापामारी कर देसी शराब की भठ्ठियों को नष्ट किया गया.वहीं गंगा प्रसाद दियारा में इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है.ज्ञात हो कि चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद के दियारा इलाके में गंगा घाट किनारे जंगल झाड़ियों में अवैध रूप से शराब भठ्ठियों का संचालन किया जाता है.पुलिस की कार्रवाई के बाद भी चोरी-छिपे देसी शराब तैयार कर प्रखंड के विभिन्न पंचायत ही नहीं दूसरे स्थानों में भी सप्लाई की जाती है.
गंगा प्रसाद दियारा में पुलिस टीम ने शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त
बीहट के गंगा प्रसाद दियारा में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा है।

शराब बनाने वाली सामग्री को किया गया नष्ट | Prabhat Khabar Network