प्रतिनिधि, जामताड़ा. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस गुरुवार को जामताड़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनाया गया. इस दौरान जागरुकता एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रमों में पंचायती व्यवस्था की मजबूती, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसहभागिता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. सुपायडीह पंचायत में मुखिया स्टेनशीला हेंब्रम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया. पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव के सर्वांगीण विकास, सड़क, पेयजल, बिजली, आवास एवं सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया. वहीं, सोनबाद पंचायत में मुखिया निर्मल सोरेन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुई. ग्रामीणों को पंचायत की शक्तियों, अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गयी. उपस्थित लोगों को स्वच्छ गांव, नशामुक्त समाज, बालिका शिक्षा और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इसी तरह चंद्रदीपा पंचायत में मुखिया देवीसन हांसदा के नेतृत्व में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मना. आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गयी. पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया.
पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
प्रतिनिधि, जामताड़ा. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस गुरुवार को जामताड़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मनाया गया. इस दौरान जागरुकता एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रमों में पंचायती व्यवस्था
