Jamshedpur News : बारीडीह व आस्था ट्विन सिटी के 10 हजार घरों में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से गैस आपूर्ति

Jamshedpur News : जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. अब शहरवासियों को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी के इंतजार और भारी सिलेंडर ढोने की परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है.

2030 तक पूरे शहर को कवर करने का लक्ष्य, नदी के नीचे से पाइपलाइन पार कर मानगो पहुंचेगी पीएनजी

Jamshedpur News :

जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. अब शहरवासियों को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी के इंतजार और भारी सिलेंडर ढोने की परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है. टेल्को क्षेत्र के सात हजार से अधिक घरों में पहले ही पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जबकि बारीडीह और मोहरदा स्थित आस्था ट्विन सिटी के 10 हजार से अधिक घरों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है. अगले दो माह के भीतर इन घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है.

पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड ने टाटा मोटर्स के सहयोग से टेल्को क्षेत्र में तीसरे डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) का संचालन शुरू किया है. गेल के जीएम सह जीए इंचार्ज गौरी शंकर मिश्रा के अनुसार, पीएनजी ड्राइव 2.0 के तहत टेल्को के करीब 7,000 आवासों को पीएनजी से जोड़ा जा रहा है. वहीं मानगो तक गैस पहुंचाने के लिए स्वर्णरेखा नदी के नीचे से छह से आठ मीटर गहराई में हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग तकनीक से पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की गयी है. इस काम को मॉनसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. गेल का लक्ष्य वर्ष 2030 तक पूरे जमशेदपुर शहर को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का है. फिलहाल पूर्वी सिंहभूम जिले में 12,000 घरों और 61 होटलों-रेस्तरां को पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है.

समस्या हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क

गेल प्रबंधन ने आम ग्राहकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. पीएनजी कनेक्शन या आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या अतिरिक्त जानकारी के लिए ग्राहक गेल के कस्टमर केयर नंबर 1800123121111 अथवा कंट्रोल रूम के नंबर 8987670901 पर फोन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >