पीपीयू : कुलपति ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
Copied link
संवाददाता, पटनापाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर कुलपति
संवाददाता, पटना
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर कुलपति प्रो सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ उच्च शिक्षा के समग्र विकास, शोध व नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. कुलपति प्रो सिंह ने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान गतिविधियों के विस्तार और आधुनिक शैक्षिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.