पीएम स्वनिधि योजना के तहत 204 लाभुकों को मिला ऋण

- रोजगार बेहतर होने पर बीस हजार की राशि करायी जायेगी उपलब्ध कटिहार बरारी नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता कश्यप की अध्यक्षता में अलग-अलग बैंक के अधिकारियों के

– रोजगार बेहतर होने पर बीस हजार की राशि करायी जायेगी उपलब्ध कटिहार बरारी नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता कश्यप की अध्यक्षता में अलग-अलग बैंक के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई. नगर पंचायत बरारी कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा मौजूद थी. बैठक में फुटकर विक्रेताओं को रोजगार करने को लेकर आसानी से ऋण मिले. इस पर बैंकर्स के साथ बातचीत हुई. मुख्य पार्षद बबीता कश्यप ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत नगर पंचायत के व्यवसाय करने वाले फुटकर विक्रेता या छोटे व्यवसायियों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है. बरारी नगर पंचायत के कुल 413 आवेदन जमा हुए थे. अभी तक दो सौ चार लोगों को इस ऋण से लाभान्वित किया जा चुका है. शेष मिलने वाली किस्त के तहत राशि को शीघ्र और अधिक कैसे उपलब्ध कराया जाये. इस पर विचार विमर्श किया गया. मुख्य पार्षद ने बताया कि शेष लोगों के आवेदनों को पुन: अवलोकन कर जल्द ही ऋण उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसी को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में सभी बैंक कमियों व बैंक शाखा प्रमुख के साथ सकारात्मक बैठक हुई. मालूम हो कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत दस हजार की राशि ऋण के रूप में पहली बार उपलब्ध करायी जाती है. लेनदेन सही रहने और ऋण की अदायगी ससमय होने पर दूसरी बार यही ऋण बीस हजार रूपये कर दी जाती है. मुख्य पार्षद ने बताया कि इस तरह के मदद से छोटे पटरी व्यवसायी स्वालम्बी व आत्मनिर्भर बनेंगे. मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव, लेखपाल विशाल कुमार सहित सभी बैंक कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >