कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 0.2 प्लस श्रेणी के पात्र लाभार्थियों के चयन को लेकर सत्यापन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. आवास से वंचित व जरूरतमंद परिवारों की सूची का ऑनलाइन सत्यापन कर गहन जांच की जा रही है. योजना का लाभ वास्तविक पात्रों तक सुनिश्चित रूप से पहुंच सके. शुक्रवार को फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या चार में प्रभारी आवास सहायक महेंद्र कुमार व वार्ड सदस्य गुड्डू कुमार सिंह के सहयोग से सत्यापन दल ने लाभार्थियों के आवास की वर्तमान स्थिति, पारिवारिक आय, भूमि स्वामित्व सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. आवास सहायक महेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में कराये गये सर्वे के आधार पर चिह्नित लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची तैयार की जायेगी. जिसके आधार पर पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण की स्वीकृति दी जायेगी. कहा कि यह पूरा कार्य पूरी पारदर्शिता व गंभीरता के साथ किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
