फतेहपुर में चैती काली पूजा की तैयारी तेज

भव्य पंडाल व सजावट बनेगा आकर्षण का केंद्र 55 वर्षों से जारी है आस्था की परंपरा फोटो कैप्शन- तैयारी में जुटे लोग. प्रतिनिधि, अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र

भव्य पंडाल व सजावट बनेगा आकर्षण का केंद्र 55 वर्षों से जारी है आस्था की परंपरा फोटो कैप्शन- तैयारी में जुटे लोग. प्रतिनिधि, अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर गांव में चैती काली पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है. फतेहपुर में पूजा की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गयी हैं. इस वर्ष पूजा को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं. इसमें आकर्षक पंडाल निर्माण मुख्य आकर्षण बना हुआ है. चैती काली पूजा धूमधाम से मनाने की योजना है. पूजा पंडाल को खूबसूरती से सजाया जा रहा है. कारीगर दिन-रात पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पूजा कमेटी के सदस्य विजय राम, लालो यादव, दशरथ यादव व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि यह पूजा क्षेत्र में प्रसिद्ध है, जिसे देखने दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं. समिति के अनुसार पूजा की औपचारिक तैयारी शुरू कर दी गयी हैं और पंडाल की सजावट व लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. फतेहपुर की चैती काली पूजा आस्था का प्रतीक है. बुधवार की मध्यरात्रि में माता के दर्शन के लिए पट खोले जायेंगे, जबकि गुरुवार को अष्टमी पूजा किया जायेगा. मंदिर में मां काली के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. मान्यता है कि श्रद्धालु सच्चे मन से पूजा कर मन्नत मांगते हैं, तो उनकी मुराद पूरी होती है. इस कारण हर वर्ष यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है. मंदिर में पिछले 55 वर्षों से माता की पूजा धूमधाम से होती आ रही है. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु दूर-दराज से आकर प्रसाद चढ़ाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >