फोटो -कटिया मंडा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया छऊ नृत्य अखाड़ा का उद्घाटन

26 पीटीआर में छऊ नृत्य उद्घाटन के मौके पर उपस्थित विधायक व अन्य ,26 पीटीआर- ए में पीठ पर कील लगाता पाहन,26 पीटीआर- बी में वनस झूला पर झूलता श्रद्धालु

26 पीटीआर में छऊ नृत्य उद्घाटन के मौके पर उपस्थित विधायक व अन्य ,26 पीटीआर- ए में पीठ पर कील लगाता पाहन,26 पीटीआर- बी में वनस झूला पर झूलता श्रद्धालु पतरातू-ग्राम पंचायत कटिया बस्ती में मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में पारंपरिक मंडा पूजा का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने की, जबकि संचालन मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल हुए. उन्होंने भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इसके बाद समिति के सदस्यों ने विधायक समेत आये अतिथियो का स्वागत किया. विधायक ने आयोजन समिति के सदस्यों को गमछा देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.मौके पर विधायक ने फीता काटकर छऊ नृत्य अखाड़ा का उद्घाटन करते हुए कहा कि मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण लोकपर्व है, जो भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि यह पर्व भक्ति, तपस्या और साहस का संदेश देता है तथा समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करता है.उन्होंने मंडा पूजा की विशेष परंपरा फुलकुंदी व बनस झूला का उल्लेख करते हुए कहा कि जलते अंगारों पर नंगे पैर चलना और कीलों के सहारे ऊंचाई पर झूलना भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है. मांदर, ढोल, नगाड़ा, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं. विधायक ने कहा कि आधुनिक दौर में अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना बेहद जरूरी है.कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, भुवनेश्वर महतो, नंदकिशोर महतो, विजय कुमार साहू, सुजीत कुमार पटेल, अमित कुमार सिंह, प्रियानाथ मुखर्जी, निर्मल जैन, महावीर अग्रवाल, राहुल कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष खेमलाल महतो, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष वकील महतो सहित गणेश कुमार, टिकेश्वर महतो, सुमित महतो, बालकिशुन महतो, मनोरंजन कुमार, कोलेश्वर महतो, कैलाश चंद्र महतो, मोहित महतो, अजय कुमार महतो, चंदन कुमार, लोधा महतो, रंजीत कुमार, विधान कुमार सिंह, निक्की कुमार, शंकर कुमार, आकाश कुमार, मुकेश कुमार, पारस कुमार, आनंद कुमार महतो, सतीश कुमार, अजीत कुमार, पवन कुमार, आशीष कुमार और राजन कुमार समेत अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >