फायरिंग रेंज से निकली गोली खेत में काम कर रही महिला को लगी, अस्पताल में भर्ती

फोटो - 12 कैप्सन - अस्पताल में मौजूद पुलिस वीरपुर अनुमंडल के भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया पावर हाउस स्थित बीएमपी के फायरिंग रेंज से निकली

फोटो – 12 कैप्सन – अस्पताल में मौजूद पुलिस वीरपुर अनुमंडल के भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया पावर हाउस स्थित बीएमपी के फायरिंग रेंज से निकली गोली से 35 वर्षीय महिला घायल हो गयी. घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है, जब महिला अपने खेत में काम कर रही थी. घायल महिला की पहचान बसंतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 बराटपुर निवासी श्याम सुंदर साह की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है. गोली महिला के दाहिने जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. स्थानीय लोग और परिजनों की मदद से उसे तुरंत वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, वीरपुर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल और सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौधरी सशस्त्र बल के साथ अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. अस्पताल में डॉ एस रहमान की देखरेख में महिला का इलाज शुरू किया गया. प्रारंभिक जांच में जांघ पर छिद्रनुमा निशान मिला, लेकिन गोली की पुष्टि नहीं हो पाई. इसके बाद एक्स-रे कराया गया, जिसमें जांघ में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई. पुष्टि के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि निर्धारित क्षेत्र में फायरिंग की जा रही थी, लेकिन अगर इलाज के दौरान गोली बरामद होती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़ित परिजनों रामजी साह और संजय कुमार साह ने बताया कि पिछले 15 दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है. उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग रेंज से निकलने वाली गोलियों से कई लोग पहले भी घायल हो चुके हैं. इसको लेकर पहले भी तत्कालीन एसपी मनोज कुमार से शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >