फाइनेंस कर्मी से 2.25 लाख रुपये की लूट

प्रतिनिधि, अररिया. नगर थाना क्षेत्र के लहटोरा समीप संदलपुर पोखर के पास से एक फाइनेंस बैंक कर्मी से 2.25 लाख रुपये सहित अन्य उपकरण की छिनतई हो गयी. इसे लेकर

प्रतिनिधि, अररिया. नगर थाना क्षेत्र के लहटोरा समीप संदलपुर पोखर के पास से एक फाइनेंस बैंक कर्मी से 2.25 लाख रुपये सहित अन्य उपकरण की छिनतई हो गयी. इसे लेकर पीड़ित फाइनेंस बैंक कर्मी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. घटना की जानकारी देते कर्मी कटिहार के बरारी थाना निवासी चंद्रशेखर कुमार मिस्त्री, पिता स्व महेंद्र मिस्त्री ने बताया है कि सोमवार को अंतिम समय में करीब शाम 07 बजे संदलपुर निवासी अख्तरी के पति से कलेक्शन का रुपये लेकर अररिया लौट रहा था. इसी दौरान संदलपुर पोखर के पास पहले से घात लगाये चार अज्ञात व्यक्ति ने हथियार के बल पर बाइक की डिक्की से बैग में रखे दो लाख 25 हजार 907 रुपये जबरदस्ती निकाला लिया. साथ ही एक टैब, बायोमैट्रिक मशीन सहित दो सिम कार्ड लेकर फरार हो गया. जिसकी सूचना नगर थाना में आवेदन देकर पीड़ित द्वारा दी गयी है. इधर, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मामला संदेहास्पद लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >