फागूडीह में ट्रैक्टर में लगी आग, धान जलकर राख

जामताड़ा. फागूडीह गांव में शनिवार को धान लदे ट्रैक्टर में अचानक आग लग गयी. बताया जा रहा है कि तार में हो रही शॉर्ट सर्किट से धान लोड ट्रैक्टर में

जामताड़ा. फागूडीह गांव में शनिवार को धान लदे ट्रैक्टर में अचानक आग लग गयी. बताया जा रहा है कि तार में हो रही शॉर्ट सर्किट से धान लोड ट्रैक्टर में आग लगी. देखते ही देखते धान आग की लपटों में समा गया. किसान जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही पूरा अनाज जलकर राख हो गया. धान स्थानीय किसान सनाउल अंसारी का था, जो अपनी धान की फसल खेत से घर ला रहे थे. ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर को बचा लिया, लेकिन धान पूरी तरह से जल गया. किसान ने सरकार व स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >