पाकुड़ में 15 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज

संवाददाता, पाकुड़पाकुड़ में बिजली विभाग ने 15 ग्राहकों के खिलाफ सर्टिफिकेट मामला दर्ज किया है क्योंकि ये लोग लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं. कुल

संवाददाता, पाकुड़

पाकुड़ में बिजली विभाग ने 15 ग्राहकों के खिलाफ सर्टिफिकेट मामला दर्ज किया है क्योंकि ये लोग लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं. कुल बकाया धनराशि 11 लाख 73 हजार 371 रुपये है. मामले में कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने कार्रवाई की है ताकि बकाया जल्द से जल्द वसूल किया जा सके. इनमें 3 दुकान और 12 घरों के उपभोक्ता शामिल हैं, जिनके नाम हरिणडांगा बाजार, गोसाईपुर, अन्नपूर्णा क्लोनी, मां भवानी मार्केट, शहरकोल, कुड़ापाड़ा, महुआडांगा, चकबलरामपुर, मध्यपाड़ा और प्यादापुर से हैं. अधिकारियों ने अन्य उपभोक्ताओं से भी समय पर बिल भुगतान करने की अपील की है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

15 बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली बिल का भुगतान लंबे समय से नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया गया है. साथ ही अन्य सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें.

शैलेंद्र बेसरा, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >