ऑटो रिक्शा पर कलर कोडिंग व रूट प्लान आज से लागू

डी-44एसडीओ ने लिया जायजावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ऑटो रिक्शा संचालन में कलर कोडिंग व रूट प्लान प्रणाली आज से लागू करेगा. जाम की समस्या को दूर करने व यातायात

डी-44

एसडीओ ने लिया जायजा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिला प्रशासन ऑटो रिक्शा संचालन में कलर कोडिंग व रूट प्लान प्रणाली आज से लागू करेगा. जाम की समस्या को दूर करने व यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार ने पहले शहर का निरीक्षण किया. इस दौरान वह स्टेशन रोड में पहुंचे जहां ऑटो चालकों से बातचीत की और वहां बने स्टैंड को देखा. अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ऑटो रिक्शा संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की. इसमें एसडीपीओ वन व ट्रैफिक डीएसपी मौजूद थे.

चार जोन, 20 प्रमुख रूट होंगे

एसडीओ पूर्वी ने कहा कि पूरे शहर को यातायात प्रबंधन की दृष्टि से चार जोन में बांटा है. इनके अंतर्गत 20 प्रमुख रूट होंगे. प्रत्येक जोन व रूट के लिए अलग-अलग कलर कोडिंग की गयी है. इससे ऑटो रिक्शा की पहचान और संचालन व्यवस्था को स्पष्ट और नियंत्रित किया जा सकेगा. प्रत्येक ऑटो रिक्शा को एक तय रूट होगा और उसी पर संचालन किया जायेगा. इसके अतिरिक्त, कुछ ऑटो रिक्शा को सुरक्षित अथवा रिजर्व श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर पूरे शहर में परिचालन की अनुमति दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >