ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 खोए मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपा

लोगों ने मोबाइल पाकर नवादा पुलिस व पकरीबरावां पुलिस को दिया धन्यवादफोटो कैप्शन - लोगों को चोरी की गयी मोबाइल लौटाते पकरीबरावां प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष. प्रतिनिधि, पकरीबरावांनये साल की

लोगों ने मोबाइल पाकर नवादा पुलिस व पकरीबरावां पुलिस को दिया धन्यवाद

फोटो कैप्शन – लोगों को चोरी की गयी मोबाइल लौटाते पकरीबरावां प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष.

प्रतिनिधि, पकरीबरावां

नये साल की शुभकामनाओं के साथ गुरुवार सुबह 10 बजे पकरीबरावां थाना परिसर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली. पकरीबरावां थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पौरुष अग्रवाल की देखरेख में और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने कुल 15 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे. बरामद मोबाइल पोकसी के राजू कुमार, महानजीतपुर के अशोक कुमार शर्मा, सिलौर के उदय शंकर, पकरीबरावां के राहुल कुमार, मदहा के बीरेंद्र कुमार, पकरीबरावां के संदीप यादव, गांगटी के बबलू कुमार, आतीं कादिरगंज की कल्पना कुमारी, जामा मस्जिद रोड पकरीबरावां के अशरफ मलिक, थाना रोड पकरीबरावां के अनुराग आर्य, छोटी तालाब पकरीबरावां के राहुल आलम, ज्यूरी के शशिभूषण प्रसाद, दत्तरौल के प्रभाकर कुमार, पुरानी ज्यूरी के प्रभाकर कुमार और बड़ी तालाब के प्रिंस कुमार को सौंपे गये. मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

मोबाइल खोने पर सनहा दर्ज कराने की अपील

इस अवसर पर प्रशिक्षु डीएसपी पौरुष अग्रवाल ने आम लोगों को नये साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल खो जाता है तो लापरवाही न बरतें. वर्तमान समय में मोबाइल अपराध का अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में मोबाइल खोने की स्थिति में अविलंब थाना में सनहा दर्ज कराएं, ताकि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल को बरामद कर वापस कराया जा सके. इस मौके पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी, एसआइ कन्हैया लाल, एसआइ अभिषेक कुमार, एएसआइ अशोक पाल, थाना मैनेजर मनीष कुमार, राहुल कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >