नर्सिंग होम संचालक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

हजारीबाग. शिवगीत सेवा सदन नर्सिंग होम के संचालक अनीश कुमार सिंह पर 8-10 युवकों ने जानलेवा हमला किया. मारपीट करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की गयी. घायल हुए अनीश के

हजारीबाग.

शिवगीत सेवा सदन नर्सिंग होम के संचालक अनीश कुमार सिंह पर 8-10 युवकों ने जानलेवा हमला किया. मारपीट करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की गयी. घायल हुए अनीश के भाई मनोज सिंह ने सदर थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. अनीश कुमार सिंह पिता जयजीत सिंह दीपूगढ़ा निवासी 18 अप्रैल की रात को रामनवमी दशमी का जुलूस देखने के लिए निकले थे. शहर के कोटलेक्स चौक के पास हुरहुरू सागर क्लब के आठ-दस सदस्यों ने अचानक तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. उसके सिर और ललाट पर गंभीर चोट आयी है. लहू लुहान होकर सड़क पर गिर गया. उसके दो मित्रों ने उसे उठाकर एंबुलेंस की मदद से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर ले गये, जहां इलाज कराया गया. घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >