नक्सली कांड में आरोपित के घर पहुंच कर पुलिस ने किया सत्यापन

मदनपुर. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पूर्व के नक्सली कांड में आरोपित या जेल से छूटे नक्सलियों के घर पर पहुंच कर बुधवार को सत्यापन किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि

मदनपुर.

मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पूर्व के नक्सली कांड में आरोपित या जेल से छूटे नक्सलियों के घर पर पहुंच कर बुधवार को सत्यापन किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के कानीडीह, सहियार, सहियारी, कनौदी और निमिडीह गांव पहुंचकर पूर्व के नक्सली कांड में आरोपित, जेल से छूटे नक्सलियों और अपराधियों का सत्यापन किया गया. उन्होंने बताया कि जेल से छूटे नक्सलियों और अपराधियों पर कड़ी नजर लोकसभा चुनाव को लेकर रखी जा रही है. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर है. नक्सल प्रभावित बूथों को चिह्नित कर लिया गया है जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. नक्सलियों के तमाम गतिविधियों पर नजर रखे जा रही है इस दौरान अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह के अलावा सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >