संवाददाता, पटना
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा तीन मई को आयोजित की जायेगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी कर दिया जायेगा. एनटीए के अधिकारी ने बताया कि इस बार 99.2% अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद का परीक्षा शहर आवंटित किया गया है, जिससे छात्रों की बड़ी चिंता दूर हुई है. एनटीए के अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिकतर छात्रों को उनके नजदीकी शहरों में ही केंद्र आवंटित किये गये हैं. परीक्षा केंद्र आवंटन प्रक्रिया को और पारदर्शी व छात्रहित में बनाया गया है. अभ्यर्थियों को पहले से ही एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है, ताकि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी लेकर समय से तैयारी कर सकें. एनटीए के अनुसार इस वर्ष नीट यूजी के लिए करीब 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.नीट यूजी में 99.2% अभ्यर्थियों को मिली फर्स्ट च्वाइस एग्जाम सिटी, कल जारी होगा एडमिट कार्ड

नीट यूजी में 99.2% अभ्यर्थियों को मिली फर्स्ट च्वाइस एग्जाम सिटी, कल जारी होगा एडमिट कार्ड
Copied link
संवाददाता, पटनानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा तीन मई को आयोजित की जायेगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 26