नीट यूजी में 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, एडमिट कार्ड जारी

संवाददाता, पटनानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड

संवाददाता, पटनानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा तीन मई को आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी और देश के 552 शहरों तथा विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है. परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें फिजिक्स के 45 प्रश्न, केमिस्ट्री के 45 प्रश्न बायोलॉजी (बॉटनी जूलॉजी) 90 प्रश्न पूछे जायेंगे. कुल अंक 720 होंगे. सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जायेगा. नीट यूजी के स्कोर पर एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस और बीएससी नर्सिंग जैसे मेडिकल और संबंधित कोर्सेज में प्रवेश मिलता है.

———–

35 जिलों में 142 से अधिक सेंटर्स

बिहार में 35 केंद्रों पर परीक्षा होगी. बिहार के पटना, अररिया, भोजपुर (आरा), अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया), कैमूर (भभूआ), भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, समस्तीपुर, रोहतास (सासाराम), शेखपुरा, सीवान, सुपौल, गया, वैशाली (हाजीपुर), मधुबनी, नालंदा, सीतामढ़ी, वैशाली में 142 से अधिक सेंटर्स बनाये गये हैं. सेंटर्स पर 1.60 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं, पटना में 96 सेंटर पर करीब 85 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे.

परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले प्रवेश का निर्देश

परीक्षा तीन मई को होगी. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जायेगा और 1:30 बजे तक चलेगा. परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक संचालित की जायेगी. एनटीए ने परीक्षा केंद्रों के अंदर एक घंटा पहले प्रवेश का निर्देश दिया है. परीक्षा कक्ष के लिए सर्वप्रथम क्वेश्चन पेपर का माध्यम (इंग्लिश, हिंदी या क्षेत्रीय भाषा) जो भी कैंडिडेट द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय ऑप्शन में दी थी, चेक करें. उसके बाद ही पेपर को एटेम्पट करना स्टार्ट करें. ओएमआर शीट पर मुख्यतया अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर तथा व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG PRADHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >