नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

चतरा. डीएमएफटी भवन में मंगलवार को नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया. जिसका उदघाटन डीसी कीर्तिश्री

चतरा. डीएमएफटी भवन में मंगलवार को नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया. जिसका उदघाटन डीसी कीर्तिश्री जी, विधायक जनार्दन पासवान, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, डीडीसी अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया. नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी इंडिकेटरों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जिला व प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और आधारभूत सेवाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ सभी लाभुकों तक सुनिश्चित करने की बात कही गयी. आकांक्षी जिला के पांच व आकांक्षी प्रखंड के छह प्रमुख इंडिकेटरों पर विशेष फोकस करते हुए समयबद्ध कार्य योजना के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संपूर्णता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संतृप्ति आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण है. इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहे. उन्होंने विभागों को समन्वय बना कर कार्य योजना तैयार करने की बात कही. विधायक ने कहा कि नीति आयोग के मार्गदर्शन में चतरा जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है. संपूर्णता अभियान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण जैसे क्षेत्रो में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिसका लाभ आम लोगो को मिल रहा है. मौके पर सीएस डॉ जगदीश प्रसाद, डीएओ गौतम कुमार, डीएसई रामजी कुमार, कई बीडीओ, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया दीदी समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >