निगम के वार्ड-08 में दो प्याऊ का उद्घाटन हुआ

फोटो नाथनगर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-08 के उत्तर टोला मोहल्ला में शुक्रवार को दो प्याऊ का महापौर वसुंधरा लाल एवं उपमहापौर सलाउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से

फोटो नाथनगर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-08 के उत्तर टोला मोहल्ला में शुक्रवार को दो प्याऊ का महापौर वसुंधरा लाल एवं उपमहापौर सलाउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. कार्यक्रम में वार्ड संख्या-08 के निगम पार्षद जाबिर अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा वार्ड-05 के पार्षद प्रतिनिधि सैफूल्लाह अंसारी, वार्ड-07 के पार्षद नेजाहत अंसारी सहित जुम्मन अंसारी, अर्शीद अंसारी, इकबाल अंसारी, सलीम, गुलफराज अंसारी, तौसीफ अंसारी, कैलाश साह, इंद्रा देव साह, सरगुण साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. उद्घाटन के दौरान लोगों ने कहा कि प्याऊ के निर्माण से गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे आमजन को काफी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >