नहीं हो रहा है कचरे का उठाव, शहर में गंदगी का अंबार

प्रतिनिधि, खूंटी : शहर में इन दिनों साफ-सफाई का हाल बेहाल है. शहर की सफाई का जिम्मा केएमएसडब्ल्यू कंपनी को है. कंपनी के कर्मचारी 27 नवंबर से हड़ताल पर चले

प्रतिनिधि, खूंटी : शहर में इन दिनों साफ-सफाई का हाल बेहाल है. शहर की सफाई का जिम्मा केएमएसडब्ल्यू कंपनी को है. कंपनी के कर्मचारी 27 नवंबर से हड़ताल पर चले गये थे. जिसके कारण पूरे शहर में कचरे का उठाव बंद हो गया है. जिसके कारण शहर के सभी क्षेत्र में जगह-जगह पर और डस्टबिन के पास कचरे का अंबार लग गया है. वहीं गंदगी हवा के साथ इधर-उधर फैल रही है. इसके अलावा बदबू भी आने लगा है. जिसके कारण आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ज्ञात हो कंपनी को सफाई के लिए नगर पंचायत द्वारा महीने का लगभग छह लाख रुपये भुगतान किया जाता है. वहीं नगर पंचायत के द्वारा ही कंपनी को कचरा उठाव के लिए वाहन दिया गया है. इसके बाद भी कंपनी का ढीला रवैया देखने को मिलता है. एक सप्ताह से कचरा का उठाव नहीं होने से शहर की सुंदरता भी धब्बा लग रहा है. नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज ने कहा कि कंपनी के मजदूर हड़ताल पर चले गये थे. जिसके कारण कचरा का उठाव नहीं हो रहा था. मंगलवार से कचरा का उठाव शुरू हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >