अब हर गांव पहुंचेगी खेती की नई योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

नोवामुंडी में बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अब हर गांव के किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी और सीधा लाभ मिलेगा।

बीडीओ और विधायक प्रतिनिधि ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना प्रतिनिधि, नोवामुंडी किसानों को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आधुनिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय से बिरसा कृषि रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक एवं विधायक प्रतिनिधि मनजीत प्रधान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बिरसा कृषि रथ में लगाए गए बड़े एलइडी टीवी के माध्यम से किसानों को कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. साथ ही मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का किसानों के नाम संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें. यह कृषि रथ आगामी तीन दिनों तक नोवामुंडी प्रखंड की सभी 18 पंचायतों के गांवों का भ्रमण करेगा. इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सरकारी अनुदान, पशुपालन, सहकारिता योजनाओं, तकनीकी सहायता तथा कृषि से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को योजनाओं की सही जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने कहा कि बिरसा कृषि रथ सरकार और किसानों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेगा. उन्होंने किसानों से अपील की कि रथ जहां भी पहुंचे, वहां अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और उनका लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं. विधायक प्रतिनिधि मनजीत प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है. बिरसा कृषि रथ के माध्यम से हर गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी, जिससे कोई भी पात्र किसान सरकारी लाभ से वंचित नहीं रहेगा. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृति धर महतो, एटीएम जयश्री, बीटीएम राज मोहम्मद, मुखिया मंगल गिलुवा, प्रखंड के सभी कर्मी, किसान मित्र तथा काफी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >