Nawada news : शराब की दो भट्ठियां ध्वस्त, तीन हजार लीटर जावा महुआ नष्ट

गोविंदपुर. गोविंदपुर पुलिस व बजरा टीम ने हरनारायनपुर पंचवाहिनी के जंगल में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसमें शराब की दो ज्वलंत भट्टियों को ध्वस्त किया गया. वहीं, हजारों

गोविंदपुर. गोविंदपुर पुलिस व बजरा टीम ने हरनारायनपुर पंचवाहिनी के जंगल में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसमें शराब की दो ज्वलंत भट्टियों को ध्वस्त किया गया. वहीं, हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गयी. उपकरणों को आग के हवाले कर दिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हरनारायनपुर के घने जंगल में महुआ शराब का संचालन हो रहा है. इसके बाद टीम गठित कर कारईवाई की गयी. इस टीम में शामिल एएसआइ सुरेंद्र कुमार गुप्ता व बजरा टीम के सहयोग से कार्रवाई की गयी. तीन हजार लीटर जावा महुआ नष्ट की गयी. हालांकि, पुलिस को देखते ही सभी धंधेबाज भाग निकले. सभी शराब भट्टी संचालक की पहचान की जा रही है. जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >