नालंदा कॉलेज में मतगणना को ले यातायात मार्ग में परिवर्तन

शहर में कई ड्रॉप गेट बने तो कई मार्ग प्रतिबंधित फोटो:- जिला प्रशासन के दवारा 14 नवम्बर का रूट चार्ट बिहारशरीफ.

शहर में कई ड्रॉप गेट बने तो कई मार्ग प्रतिबंधित फोटो:- जिला प्रशासन के दवारा 14 नवम्बर का रूट चार्ट बिहारशरीफ. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 का मतगणना कार्य शुक्रवार को शहर के नालंदा कॉलेज के परिसर में कराया जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. शहर की यातायात व्यवस्था में भी प्रशासन के द्वारा बदलाव किया गया है. आम लोगों को आवागमन एवं विधि- व्यवस्था संधारण कोई असुविधा न हो. इसके लिए कई मार्गों को डाइवर्ट कर दिया गया है. 14 नवम्बर को प्रातः 06:00 बजे से मध्य रात्रि तक यातायात की व्यवस्था की गई है. सभी संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ड्रॉपगेट- बैरियर स्थल के पास पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिहारशरीफ को निदेश दिया गया है कि वे संबंधित व समन्वय स्थापित कर निर्धारित स्थलों पर अपने स्तर से ड्रॉप गेट- बैरियर बनवायें तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी- कर्मी की प्रतिनियुक्ति करेंगे. प्रतिबंधित मार्ग:- प्रातः 06:00 बजे से मध्य रात्रि तक सभी प्रकार के बड़े- छोटे वाहन जैसे ट्रक, बस, ट्रैक्टर, पिकअप एवं अन्य चार पहिया वाहनों का प्रवेश एवं संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इसी प्रकार नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ के परिधि एवं समीपवर्ती क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. हॉस्पीटल चौराहा, एतवारी बाजार , भैंसासुर मोड़, रहुई रोड, शेखाना, खंदकपर, बरादरी मोड़, नईसराय, गढ़पर से अनुमति प्राप्त वाहन एवं आकस्मिक वाहनों के अलावा किसी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. अम्बेर मोड़ से गढ़पर तक न्यायिक कार्य से संबंधित वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार का वाहन यथा दो चक्का, चार चक्का आदि का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा. वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था:- बाईपास क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन होगा तथा छोटे सवारी वाहनों का परिचालन रांची रोड में किया जाएगा. सरकारी बसों का परिचालन सरकारी बस स्टैंड से न होकर कारगिल बस स्टैंड से होगा. पार्किंग स्थल:- पार्किंग स्थल के रूप में इन स्थलों का चयन किया गया है. श्रम कल्याण केन्द्र मैदान, सोगरा उच्च विद्यालय मैदान, नालंदा कॉलेजिएट स्कूल के मैदान में केवल अनुमति प्राप्त वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है. बरबीघा बस स्टैंड के पास ड्रॉप गेट :- हॉस्पीटल चौराहा भैंसासुर की ओर, एतवारी बाजार मोड़ (हेल्थ क्लब के पास), शेखाना – रहुई रोड मेें मुहाना के पास, गीता प्रेस भैंसासुर, नालंदा कॉलेजिएट मोड़, गढ़पर, बरादरी मोड़, नईसराय, अम्बेर ,बरबीघा बस स्टैंड के पास, मामू भगिना मोड़, पहाड़तल्ली मामू भगिना, श्रृंगार हाट पहाड़तली की ओर, नई रहुई रोड, मोगलकुआं, सदर अस्पताल के आगे रेड क्रॉस के पास, समधिनीय मोड़ 17 नं. के पास, मंगलास्थान, नाला रोड, वाच टावर के पास, सोगरा उच्च विद्यालय गेट के सामने, कागजी मोहल्ला, भैंसासुर ,समाहरणालय का पिछला गेट, रहुई मोड़- अम्बेर, पचासा मोड़ तथा ब्लॉक मोड़ के पास.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRANJAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >