नाला : झामुमो ने स्थापना दिवस लेकर किया दीवार लेखन

नाला. झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें स्थापना दिवस, दो फरवरी को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रखंड से लेकर गांव स्तर के कार्यकर्ता जुटे गए हैं. कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव-गांव में

नाला. झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें स्थापना दिवस, दो फरवरी को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रखंड से लेकर गांव स्तर के कार्यकर्ता जुटे गए हैं. कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव-गांव में तोरणद्वार के साथ-साथ बैनर पोस्टर से सजाने और दीवाल लेखन का कार्य जोर शोर से जारी है. कार्यकर्ता उत्साह के साथ इस कार्य में जुटे हुए हैं. झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल कंचन ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा. एक-एक कार्यकर्ताओं में काफी जोश है. इसलिए कार्यकर्ता अपने मन से पार्टी को मजबूत करने एवं गांव के एक-एक व्यक्ति तक पार्टी झंडा बैनर से सजा रहे हैं. बताया कि स्थापना दिवस समारोह में नाला विधानसभा क्षेत्र से दस हजार कार्यकर्ता छोटी बड़ी वाहनों दुमका पहुंचेंगे. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. मौके पर भागवत यादव, मिहिर महतो, सोना यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >