मुबारकपुर महादलित टोले में भीषण अगलगी, छह घर जले

सिकंदरा. प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर महादलित टोले में शनिवार को भीषण अगलगी में छह परिवारों के घर जल गये. आग लगने से दो बकरी और एक बकरी

सिकंदरा. प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर महादलित टोले में शनिवार को भीषण अगलगी में छह परिवारों के घर जल गये. आग लगने से दो बकरी और एक बकरी के बच्चे की भी झुलसकर मौत हो गयी. घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. बताया जाता है कि आग मुनीलाल मांझी के घर से सटे गौशाला में अचानक लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गौशाला में बंधी दो बकरी व एक बकरी के बच्चे बुरी तरह झुलस गये. तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गयी और पास के अरुण मांझी, परदेशी मांझी, गौतम मांझी, सोनी मांझी और अरविंद मांझी के फूस के बने घर इसकी चपेट में आ गये. आग की लपटों से सभी घर पूरी तरह जल गये. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के दर्जनों घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे. घटना के बाद पीड़ित परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और प्रशासन के समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त कर दिया गया. पीड़ितों ने अंचलाधिकारी सिकंदरा और लछुआड़ थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सरकारी सहायता एवं मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >